प्रयागराज: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
प्रयागराज, रविवार, 15 जून 2025। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बारा क्षेत्र में घास-फूस के छप्पर पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमें सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मृत्यु हो गयी हैं। बारा थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि यमुनागर के बारा थाना क्षेत्र में सोनबरसा गांव निवासी वीरेंद्र वनवासी, पत्नी पार्वती और दो बेटियों राधा (3) एवं करिश्मा (2) कच्चे मकान में रहते थे। उनके मकान पर फूस का छप्पर पड़ा हुआ था। शनिवार की रात परिवार के चारों लोग खाना खाकर इसी के नीचे सो रहे थे। उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद किसी समय बादलों में तेज गडगडाहट के साथ बिजली कौंधी और वीरेंद्र के छप्पर पर गिरी जिससे छप्पर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वे बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई, तब तक सभी लोगों की जिंदा जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वीरेंद्र ,पार्वती और दोनों बेटियों के कंकाल को समेटने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम , तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शासन और प्रशासन से दैवीय आपदा के तहत प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कराई जाएगी।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
