मणिपुर में 57 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया
इंफाल, शनिवार, 14 जून 2025। मणिपुर पुलिस ने 57.285 किलोग्राम मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले 48 घंटों के दौरान चलाए गए अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस थाना अंतर्गत न्यू कीथेलमनबी पुलिस चौकी पर इंफाल से आए ट्रक को रोका गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और छत के अंदर छिपा कार रखे हुए संदिग्ध प्रतिबंधित सामान को जब्त किया। नमूनों की जांच में संदिग्ध प्रतिबंधित सामान मेथामफेटामाइन पदार्थ पाया गया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्तता के लिए आज थौबल जिले के लिलोंग चिंगजाओ निवासी नवाज शरीफ को गिरफ्तार किया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
