लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरने से एक की मौत
नैनीताल, गुरुवार, 12 जून 2025। उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आये लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ आलमबाग स्थित कैलाशपुरी निवासी आदित्य शुक्ला अपने चार साथियों के साथ नैनीताल घूमने आये थे। बीती रात को भवाली के पास श्यामखेत में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि आदित्य शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रोहन अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथियों को मामूली चोट आयी है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
