जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कटरा में एकीकृत नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया
जम्मू, सोमवार, 09 जून 2025। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन पर वास्तविक समय की निगरानी बढ़ाने के लिए एक नियंत्रण केंद्र की शुरूआत की । प्रदेश के रियासी जिले में स्थित गुफा मंदिर में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) स्थापित किया गया है। सिन्हा ने कटरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने मार्ग और सुरक्षा, संरक्षा और सुगम यात्रा से संबंधित सभी पहलुओं की संयुक्त समीक्षा की थी। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा दिए गए संयुक्त सुझावों के आधार पर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां एक एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह केंद्र ‘‘सुरक्षित और निर्बाध तीर्थयात्रा के एक नए युग की शुरुआत करेगा।’’ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि आईसीसीसी को कटरा स्थित आध्यात्मिक विकास केंद्र में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 700 सीसीटीवी का नेटवर्क है, जिसमें हाव-भाव पहचान, चेहरे की पहचान और पीटीजेड (पैन-टिल्ट-जूम) जैसी सुविधाएं हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
