मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फास्ट लोकल ट्रेन से कई यात्रियों के गिरने से पांच की मौत
ठाणे, सोमवार, 09 जून 2025। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही ठसाठस भरी फास्ट लोकल ट्रेन से कई यात्री गिर गए, जिसमें से पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब ज्यादातर लोग कामकाज के पहले दिन ऑफिस के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त मुंबई की लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से यात्री गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। हादसे की जांच शुरू हो गई है। इस घटना से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
