अरामबाई तेग्गोल ने 10 दिनों तक मणिपुर बंद की घोषणा की
इंफाल, रविवार, 08 जून 2025। मणिपुर की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अरामबाई तेंगगोल ने अपने नेता कानन और चार अन्य सदस्यों की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से गिरफ्तारी के विरोध में रविवार से 10 दिनों के बंद का एलान किया है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य में हिंसक प्रदर्शन हुये। अब तक लगभग पांच वाहन जलाए जा चुके हैं जिनमें सुरक्षा बलों के वाहन भी शामिल हैं। प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 10 लोग घायल हो गये हैं। एक पत्रकार को भी चोटें आई हैं। राज्य सरकार ने स्थिति को काबू में करने के लिए पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
