जम्मू-कश्मीर के उरी में सड़क हादसे में आठ पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, शुक्रवार, 30 मई 2025। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी इलाके में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उरी इलाके में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की एक टीम ने घायल पुलिसकर्मियों को उरी के उप-जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बनी हुयी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
