पुंछ में जंगल में आग लगने से नियंत्रण रेखा पर बारुदी सुरंगें फटी
जम्मू, शुक्रवार, 23 मई 2025। जम्मू-कश्मीर में पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में जंगल में लगी भीषण आग के कारण नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को कई बारूदी सुरंगें फट गईं। अधिकारियों ने कहा कि आग कृष्णा घाटी सेक्टर के जंगलों में लगी है। उन्होंने कहा, 'आग लगने के कारण इलाके की बारुदी सुरंग में विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा कि आग से किसी के हताहत होने एवं बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, 'सेना के अग्निशमनकर्मी, पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर आग को बुझाने में जुटे हुए है।
Similar Post
-
भारत में लोकतंत्र मजबूत, दुनिया इससे लाभ उठा सकती है : बिरला
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ...
-
मैसूरु दशहरा पूजा के दौरान मंत्रियों को प्रवेश से रोकने के मामले में शिवकुमार ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी क ...
-
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बांधों में जलस्तर बढ़ा
चेन्नई, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय ...
