शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 मई 2025। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो इस मौसम के औसत से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में बारिश होने का अनुमान जताया है और आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 44 प्रतिशत थी। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
