सांसद 18 मई को श्रीहरिकोटा से पृथ्वी इमेजिंग उपग्रह का प्रक्षेपण देखेंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 12 मई 2025। भारत रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी इमेजिंग उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जिससे मौसम की सभी परिस्थितियों में अंतरिक्ष से ग्रह की निगरानी करने की देश की क्षमता बढ़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति में शामिल सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 18 मई को सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिए होने वाले ईओएस-09 उपग्रह के प्रक्षेपण का साक्षी बनेगा।
‘सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार’ से लैस ईओएस-09 मौसम की सभी परिस्थितियों में किसी भी समय पृथ्वी की सतह की ‘उच्च-रिजॉल्यूशन’ वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। यह कृषि और वानिकी निगरानी से लेकर आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। लगभग 1,710 किलोग्राम वजन वाला ईओएस-09 उपग्रह भारत की पृथ्वी अवलोकन परिसंपत्तियों का हिस्सा बनेगा जो देश के विशाल भूभाग की निगरानी की आवश्यकता को पूरा करेगा। अंतरिक्ष विभाग के निमंत्रण पर दो दर्जन से अधिक सांसदों के इस प्रक्षेपण कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद सांसद शाम को तिरुपति जाएंगे और एक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा करेंगे।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
