महोबा में ट्रक ने तीन को रौंदा, मौत
महोबा, सोमवार, 05 मई 2025। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में गिट्टी भरे ट्रक की चपेट में आकर तीन युवकों की मृत्यु हो गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने सोमवार को बताया कि कानपुर -सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई कस्बे के पास यह हादसा बीती मध्य रात्रि के करीब उस समय हुआ, ज़ब केटरिंग का कार्य करने वाले युवक बरबई गाँव में एक शादी समारोह का काम निपटा कर घर वापस लौट रहे थे कि साहू पेट्रोल पम्प के पास स्थित एक ढाबे के बगल में सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इस बीच तेज रफ्तार ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने तीनों का रौंद दिया। उन्होने कहा कि मृतकों की पहचान प्रमोद कुशवाहा (25),भारत (17) ओर जीतू (15) के तौर पर की गयी है। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को बरामद कर लिया गया है जबकि ट्रक का चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
