महिला त्रिकोणीय श्रृंखला: श्रीलंका ने भारत को तीन विकेट से हराया
कोलंबो, रविवार, 04 मई 2025। श्रीलंका ने रविवार को यहां महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत को तीन विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 275 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष की 48 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर (30), प्रतीका रावल (35) और जेमिमा रोड्रिग्स (37) ने भी उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सुगंधिका कुमारी और कप्तान चामरी अटापट्टू ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 49.1 ओवर में सात विकेट पर 278 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निलाक्षिका सिल्वा ने 56 रन बनाए। भारत की तरफ से सीनियर ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
