भुल्लर का अंतिम दौर में लचर प्रदर्शन, कोरिया में 54वें स्थान पर रहे
सियोल, रविवार, 04 मई 2025। भारत के गगनजीत भुल्लर लगातार दूसरे दौर में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सात ओवर 78 के स्कोर से जीएस काल्टेक्स मेकयुंग गोल्फ ओपन में संयुक्त रूप से 54वें स्थान पर रहे। दो दौर के बाद खिताब की दौड़ में शामिल रहे भुल्लर ने अंतिम दो दौर में 74 और 78 का खराब प्रदर्शन किया जिससे उनका कुल स्कोर छह ओवर 290 रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भुल्लर ने पांच बोगी और एक डबल बोगी की। कोरिया के डोइयोब मुन ने अंतिम दौर में आठ अंडर 63 के शानदार स्कोर से खिताब जीता। उन्होंने थाईलैंड के जैज जेनवतनानोंद तथा अपने हमवतन कोरिया के बेइकजुन किम और जुंगहवान ली को तीन शॉट से पछाड़ा।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
