जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने की जवाबी कार्रवाई
जम्मू, रविवार, 04 मई 2025। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा है। रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा कि 3-4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के समीपवर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि 'भारतीय सेना ने त्वरित एवं उचित जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
