तेलंगाना में सिंचाई विभाग का अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार
हैदराबाद, रविवार, 27 अप्रैल 2025। तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गजवेल में सिंचाई एवं कमान क्षेत्र विकास (सीएडी) विभाग के मुख्य अभियंता बी हरि राम पर अपने सेवाकाल के दौरान अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तरीकों का इस्तेमाल कर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरि राम के घर तथा उसके और उसके रिश्तेदारों से संबंधित 13 अन्य परिसरों की तलाशी ली गई और इस दौरान करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला।
तलाशी के दौरान विला, फ्लैट, व्यावसायिक स्थान, कृषि भूमि, मकानों, आम के बगीचे के साथ छह एकड़ में एक फार्महाउस, कोठागुडेम में निर्माणाधीन एक इमारत, भूखंडों, चार पहिया दो वाहन, सोने के आभूषणों और बैंक जमा राशि के बारे में भी पता चला। इसमें कहा गया है कि तलाशी से पता चला है कि आरोपी अधिकारी ने अपने आधिकारिक पद का ‘दुरुपयोग’ करके ये संपत्तियां अर्जित की हैं। छापेमारी अब भी जारी है। छापेमारी में बरामद संपत्तियों की बाजार में कीमत सरकारी रिकॉर्ड से कहीं अधिक हो सकती है। एसीबी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
