कर्नाटक में निर्धारित समय से अधिक रहने वाले विदेशियों के प्रति पुलिस को किया सतर्क : सिद्धरमैया
चामराजनगर (कर्नाटक), गुरुवार, 24 अप्रैल 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस को राज्य में निर्धारित समय से ज्यादा वक्त तक रहने वाले विदेशी नागरिकों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी यह टिप्पणी कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें मंगलवार को कम से कम 26 लोग मारे गए। सिद्धरमैया ने राज्य में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों पर निगरानी के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने पुलिस को सतर्क रहने को कहा है।’
आतंकवादी घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला निंदनीय, जघन्य और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और आतंकवादियों को, चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों, जड़ से मिटा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और सरकार इस संबंध में पूर्ण सहयोग देगी। एक अन्य सवाल के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र की आवश्यक मंजूरी के बाद कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केन्द्र अक्सर राज्य के हिस्से की धनराशि रोक लेता है, यहां तक कि घोषित आवंटन भी जारी नहीं किया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह राजनीतिक प्रतिशोध है, सिद्धरमैया ने कहा, ‘ऐसा ही लगता है।’
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
