पश्चिम बंगाल: पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों लोगों के लिए अदालतों में दो मिनट का मौन रखा गया
कोलकाता, गुरुवार, 24 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय और पश्चिम बंगाल की अन्य सभी अदालतों में दो मिनट का मौन रखा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह मौन दोपहर 12 बजे से रखा गया। उच्च न्यायालय में मौजूद सभी न्यायाधीश, वकील और कर्मचारी तथा अन्य लोग दिवंगत लोगों के सम्मान में खड़े हुए। पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी। अधिकारी ने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी और पोर्ट ब्लेयर पीठों तथा पश्चिम बंगाल की सभी जिला व उप-मंडल अदालतों में भी दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बताया कि न्यायिक अकादमी और न्यायाधीशों के गेस्टहाउस में भी मौन रखा गया।
Similar Post
-
डिजिटल धोखाधड़ी के जरिये 54 हजार करोड़ रुपये का गबन 'डकैती' के समान, एसओपी बनाए केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 09 फरवरी 2026। उच्चतम न्यायालय ने डिजिटल धोख ...
-
पंचकूला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली; तलाशी अभियान जारी
चंडीगढ़, सोमवार, 09 फरवरी 2026। हरियाणा के पंचकूला की एक अदालत क ...
-
आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या
फरीदाबाद (हरियाणा), सोमवार, 09 फरवरी 2026। फरीदाबाद जिले की नीमक ...
