कश्मीर में बस पलटने से कॉलेज छात्रा की मौत, 16 घायल
श्रीनगर, शनिवार, 12 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा उप-जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा के डिग्री कॉलेज सोगाम के छात्रों को लेकर लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में पिकनिक मनाने जा रही बस आज सुबह हंदवाड़ा के वोधपोरा के पास सड़क से फिसलकर पलट गयी। इसमें कुल 17 छात्र घायल हो गए। सभी घायल विद्यार्थियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को श्रीनगर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतक छात्रा की पहचान तबस्सुम मुश्ताक के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में हंदवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
