उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को केरल स्थानांतरित करने की सिफारिश की
नई दिल्ली, सोमवार, 07 अप्रैल 2025। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने पिछले महीने दो बार और तीन अप्रैल को तीसरी बार बैठक की थी। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 20 मार्च 2025, 24 मार्च 2025 और तीन अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठकों में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।’’
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
