म्यांमा भूकंप: भारत ने सी-17 विमान से और अधिक मानवीय सहायता भेजी
नई दिल्ली, रविवार, 06 अप्रैल 2025। भारत ने म्यांमा में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 31 टन और राहत सामग्री भेजी है। इसमें भारतीय सेना के ‘फील्ड अस्पताल’ के लिए जरूरी सामान भी शामिल है। यह सहायता ‘सी-17 ग्लोबमास्टर’ से भेजी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान ने रविवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और कुछ तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत सी-17 विमान 31 टन मानवीय सहायता के साथ मांडले के लिए रवाना हुआ, जिसमें भारतीय सेना की फील्ड अस्पताल इकाई के लिए जरूरी सामान भी शामिल हैं।’ पिछले सप्ताह म्यांमा में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे मरने वालों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई। भारत ने भूकंप से हुई तबाही के बाद राहत अभियान ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया था।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
