विपक्ष ने पादरियों पर हमले के विरोध में लोकसभा से किया बहिर्गमन
नई दिल्ली, गुरुवार, 03 अप्रैल 2025। कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी सदस्यों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले के विरोध में आज को लोकसभा से बहिर्गमन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते छठी लोकसभा के सदस्य रहे श्री ए मुरुगेशन के निधन की सूचना दी और दिवंगत आत्मा को सदन ने श्रद्धांजलि दी। उसके तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने पादरियों पर हुए हमले के मुद्दे को उठाने की कोशिश की और कुछ सदस्य नारे लगाते हुए आसन के समीप आ गए। विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। अध्यक्ष ने इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल काल शुरू कर दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर गए ।
Similar Post
-
दिल्ली सरकार ने समयबद्ध सेवा को कानूनी अधिकार बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी
नई दिल्ली, बुधवार, 15 जुलाई 2026। दिल्ली सरकार ने नागरिकों को सर ...
-
सड़क हादसे के पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 25.71 लाख मुआवजा दिया जाए: न्यायाधिकरण
ठाणे, बुधवार, 15 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे के मोटर दुर्घटन ...
-
मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मुंबई, बुधवार, 15 जुलाई 2026। मुंबई में 'कोस्टल रोड' की सुरंग क ...
