सहारनपुर में गोकशी मामले में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), रविवार, 01 मार्च 2026। सहारनपुर जिले के नागल इलाके में पुलिस ने गोकशी मामले में वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात नागल थाना क्षेत्र में शीतलाखेड़ा से नैनसोब जाने वाले रास्ते पर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी तभी बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल आती दिखी।
पुलिस ने बताया कि उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलिया चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश रागिब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। उसने बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा, एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रागिब के खिलाफ नागल थाने में गोकशी समेत अन्य मामलों में करीब छह मामले दर्ज हैं।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
