असम से 21 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया
गुवाहाटी, रविवार, 01 मार्च 2026। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि रविवार तड़के असम से बांग्लादेश के कुल 21 अवैध प्रवासियों को पड़ोसी मुल्क वापस भेज दिया गया। बांग्लादेश वापस भेजे गये अवैध प्रवासियों में बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि ये अवैध प्रवासी राज्य के श्रीभूमि जिले में रह रहे थे, जहां से इन्हें पकड़कर वापस भेजा गया। शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "रात ठीक साढ़े 12 बजे, श्रीभूमि पुलिस ने 21 अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया।"
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को पकड़कर उनके दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें वापस उनके घर भेज दिया गया। ऐसा लगता है कि जब अधिकांश लोग सो रहे थे, तब हमारी पुलिस राष्ट्र के लिए अपना कर्तव्य निभा रही थी। जब कर्तव्य की बात आती है तो नींद कहा आती है। मुख्यमंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई दो तस्वीरों में अवैध प्रवासियों के बीच कम से कम सात बच्चे दिखाई दे रहे थे। असम सरकार बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और पड़ोसी देश के साथ अपनी सीमाओं के माध्यम से घुसपैठियों को वापस खदेड़ रही है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
