जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से ड्रोन बरामद किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम हीरानगर सेक्टर के जंगीचक गांव में एक खेत में ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कहां से आया, उसके निर्माता, मॉडल और तकनीकी विशिष्टताओं का पता लगाने और यह निर्धारित करने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है कि क्या इसका उपयोग किसी सीमा पार गतिविधि के लिए किया गया था।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि ड्रोन किन परिस्थितियों में इस इलाके में उतरा। अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान से ड्रोन बरामद किया गया, वहां उसके साथ कोई आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियां पहले भी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी आकाओं और उनके गुर्गों द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर चिंता जता चुकी हैं।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
