ओडिशा के कटक में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी
भुवनेश्वर, रविवार, 30 मार्च 2025। ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने राहत कार्य शुरू कर दिया है और एनडीआरएफ (केंद्रीय आपदा मोचन बल) तथा अग्निशमन सेवाओं को सूचित कर दिया है। एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अग्रिम पंक्ति के अधिकारी और सहायक कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’’ मिश्रा ने बताया कि ‘हेल्पलाइन’ स्थापित की गई है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची जारी की, 405 रक्षा उत्पादों का आयात बंद होगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्र ...
-
झारखंड सरकार द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द करने के बावजूद, छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं
रांची, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के ...
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
