म्यांमार में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,700
यांगून, रविवार, 30 मार्च 2025। म्यांमार में आए भूकंप में लगभग 1,700 लोग मारे गए, 3,400 घायल हुए तथा 300 लोग लापता हैं। देश की राज्य प्रशासन परिषद ने रविवार को यह जानकारी दी। चीनी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने शनिवार को म्यांमार सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुये कहा कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके बंगलादेश, भारत, लाओस, चीन और थाईलैंड में महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों ने दिन में पहले बताया कि भूकंप से भूमिगत तेल पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बिजली की लाइनें भी कट गई हैं और ईंधन की कमी को कम करने के लिए तेल के टैंकर देश के तटों पर पहुंच रहे हैं। भारत, रूस और बेलारूस सहित कई देश राहत प्रयासों में म्यांमार की सहायता कर रहे हैं, जिसमें बचाव दल भेजना भी शामिल है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
