हिमाचल सरकार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों को दो-दो करोड़ रुपये देगी
शिमला, रविवार, 13 जुलाई 2025। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बारिश के कारण गंभीर रूप से प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो करोड़ रुपये और सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों व अन्य बुनियादी ढांचों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सिंह ने यह घोषणा एक वीडियो के माध्यम से की, जिसे शनिवार को उनके ‘फेसबुक’ पेज पर भी साझा किया गया। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है। मंडी में बारिश के कारण आई आपदाओं ने बुनियादी ढांचे और मानव जीवन दोनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य में 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 11 जुलाई के बीच में अब तक 751 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस अवधि में प्रदेश में बादल फटने की 31 घटनाएं, बाढ़ की 22 और भूस्खलन की 17 घटनाएं हुईं। भारी बारिश के कारण अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 56 की मौत सीधे तौर पर बारिश संबंधी घटनाओं में हुई है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
