तेलंगाना के 24 लोगों की तस्करी के मामले में आठ गिरफ्तार
हैदराबाद, शनिवार, 15 मार्च 2025। तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने राज्य के 24 व्यक्तियों की तस्करी में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये 24 लोग म्यांमा में फर्जी नौकरी के प्रस्तावों के लालच में आकर साइबर घोटाले में फंस गए सैकड़ों भारतीयों में शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने म्यांमा-थाईलैंड सीमा पर साइबर अपराध केंद्रों से रिहाई के बाद दो सैन्य विमानों से 549 नागरिकों की वापसी कराई है। तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उनमें से 24 तेलंगाना के थे और वे 11 और 12 मार्च को दिल्ली से हैदराबाद लौटे। उनकी वापसी के बाद, टीजीसीएसबी ने आकर्षक विदेशी नौकरियों के बहाने मानव तस्करी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की खातिर जांच शुरू की।
टीजीसीएसबी की निदेशक शिखा गोयल ने कहा कि राज्य भर के विभिन्न साइबर अपराध पुलिस स्टेशनों में नौ मामले दर्ज किए गए थे। अब तक 15 एजेंट और दलालों की पहचान की गई है, जिनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष संदिग्ध फरार हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से पांच वर्तमान में विदेश में हैं, और उनका पता लगाने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से विदेशों में नौकरी के प्रस्तावों को स्वीकार करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है, विशेष रूप से उन नौकरियों में जिनमें न्यूनतम योग्यता होने पर भी उच्च वेतन का वादा किया जाता है।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
