सीबीआई ने भारत में सोने की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
नई दिल्ली, शनिवार, 08 मार्च 2025। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विभिन्न हवाई अड्डों के जरिए विदेश से भारत में सोना लाने वाले तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है, जिसने हाल में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की दो टीम आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर पहुंच चुकी हैं।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
