मणिपुर के तीन जिलों में 16 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे गए
इंफाल, बुधवार, 05 मार्च 2025। हिंसाग्रस्त मणिपुर के तीन घाटी जिलों में लोगों ने 16 प्रकार के आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद सुरक्षा बलों को सौंपे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को राज्य के लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से सौंपने का आग्रह किया था और आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। बाद में, उन्होंने पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों के लोगों की मांग पर समय सीमा छह मार्च शाम चार बजे तक के लिए बढ़ा दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में राज्य पुलिस की कमांडो इकाई को सौंपे गए आग्नेयास्त्रों में दो एसएलआर राइफल, खाली मैगजीन, एक इंसास राइफल, .303 राइफल, एक हथगोला और गोलियां शामिल थे। जिले के कुम्बी और फोगाकचाओ इखाई पुलिस थानों में लोगों ने स्थानीय रूप से निर्मित दो बोल्ट एक्शन राइफल, देसी पिस्तौल और एक एसएमजी कार्बाइन सुरक्षा बलों को सौंपे। इम्फाल पूर्व में तीन पिस्तौल, गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा और तीन ग्रेनेड राज्य पुलिस की कमांडो इकाई तथा पोरोम्पट, एंड्रो और इरिलबुंग पुलिस थानों में सौंपे गए। अधिकारियों ने बताया कि हथियार, गोलाबारूद और रेडियो सेट इम्फाल पश्चिम जिले के मयांग इम्फाल पुलिस थाने में जमा करा दिए गए।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
