पठानकोट सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू, बुधवार, 26 फ़रवरी 2025। पठानकोट सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने बुधवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू स्थित बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां कहा कि सुबह-सुबह, सैनिकों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के ताशपतन की सीमा चौकी में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार एक संदिग्ध गतिविधि देखी, और एक घुसपैठिये को सीमा पार करते देखा गया। उन्होंने कहा, 'सतर्क सैनिकों ने उसे चुनौती दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा; बीएसएफ जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया, 'उन्होंने कहा, घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा,'सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
