आतिशी सहित आप के 12 विधायक दिनभर के लिए निलंबित
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025। दिल्ली विधानसभा में उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान हंगामे और नारेबाजी के कारण नेता विपक्ष आतिशी, गोपाल राय सहित 12 सदस्यों को दिन-भर के लिए निलंबित कर दिया गया। उप-राज्यपाल के अभिषाषण के शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू किया। आप के विधायकों ने 'जय भीम और बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा' हिंदुस्तान के नारे लगाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुरू में जनरैल सिंह (रिपीट-जनरैल सिंह), विशेष रवि, अनिल झा, सोमदत्त, संजीव झा को निलंबित किया। नारेबाजी नहीं रुकने पर उन्होंने सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह धिंगान, मुकेश अहलावत, कुलदीप कुमार, ज़ुबैर अहमद, आतिशी, गोपाल राय को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
