संगम तट पर आस्था का सैलाब, 62 करोड़ से अधिक ने किया पुण्य स्नान
महाकुंभ नगर, सोमवार, 24 फ़रवरी 2025। महाकुंभ 2025 के समापन की घड़ी नजदीक आने के साथ ही संगम में स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ का समापन हो जायेगा। इस पावन अवसर पर दिव्य स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिये देश दुनिया के कोने कोने से श्रद्धालु तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर कदम रख रहे हैं। सोमवार को स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है और सुबह दस बजे तक करीब 55 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके थे जिन्हे मिला कर अब तक महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 62 करोड़ से अधिक हो चुकी है। अंतिम स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये हैं। प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्गो पर वाहनाें की लंबी कतारें लगी हुयी हैं वहीं संगम तट पर बड़ी संख्या मे स्नान ध्यान का क्रम अनवरत जारी है।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
