सेना अधिकारी ने जम्मू में बहु-एजेंसी सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
जम्मू, शनिवार, 22 फ़रवरी 2025। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने शनिवार को यहां एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की, जिसमें क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सेना ने यह जानकारी दी। यह बैठक जम्मू में आतंकवादियों से निपटने के लिए तेज किए गए तलाशी अभियानों के बीच हो रही है। आतंकवादियों ने पिछले साल कई हमलों को अंजाम देकर संभाग के विभिन्न जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
सेना की व्हाइट नाइट कोर, जिसे 16वीं कोर के नाम से भी जाना जाता है, ने ‘एक्स’ पर कहा, “व्हाइट नाइट कोर के जीओसी की अध्यक्षता में खुफिया एजेंसियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य परिचालन तालमेल के साथ क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना था।”
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
