बिहार में सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत
आरा (बिहार), शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025। बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार को तड़के एक कार के सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब बोलेरो कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वह सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा गयी। हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी लोग एक ही परिवार के थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना दुलहिन बाजार इलाके में हुयी। उन्होंने बताया कि मृतक पटना ग्रामीण के निवासी थे से और महाकुंभ में भाग लेने के बाद प्रयागराज से लौट रहे थे। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को वाहन से बाहर निकाला।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
