महाकुंभ में 50 लाख से अधिक ने लगायी पुण्य की डुबकी, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन
महाकुंभ नगर, शनिवार, 15 फ़रवरी 2025। सप्ताहंत में प्रयागराज महाकुंभ की ओर उमड़ी भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार को मेला क्षेत्र में वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और पास धारकों को भी मेला क्षेत्र के बाहर नजदीकी पार्किंग में जगह उपलब्ध करायी जायेगी। समूचे प्रयागराज में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिये पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अधिकारियों को निर्देश है कि कहीं भी जाम के अप्रिय हालात न हों। इस बीच त्रिवेणी में पुण्य डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह दस बजे तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। घाटों पर साज सफाई और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह दस बजे तक दो लाख कल्पवासियों समेत कुल 54 लाख 67 हजार श्रद्धालु संगम के विभिन्न घाटों में पुण्य की डुबकी लगा चुके थे जिन्हे मिला कर अब तक 50 करोड़ 11 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
