केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर पंजाब के व्यक्ति से 16 किलोग्राम गांजा बरामद
कोच्चि, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025। केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 16 किलोग्राम गांजे की तस्करी करने के प्रयास में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कोच्चि के एयर कस्टम्स ने लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह नेगी से लगभग 15.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वह बैंकॉक से रात 11.09 बजे उड़ान संख्या टीजी 347 से एक बैग में प्रतिबंधित पदार्थ लेकर आया था। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच चल रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
