जबलपुर जिले में सड़क हादसे में सात यात्रियों की मौत, दो घायल
जबलपुर, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में आज सुबह ट्रक ने एक छोटी यात्री गाड़ी ट्रेवलर काे टक्कर मार दी, जिससे सात यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के मोहला बरगी गांव के समीप गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रही ट्रेवलर गाड़ी को भीषण टक्कर मार दी। इस वजह से ट्रेवलर में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
