गुजरात में डंपर पलटा, चार श्रमिकों की मौत
पालनपुर, रविवार, 09 फ़रवरी 2025। गुजरात में बनासकांठा जिले के थराद क्षेत्र में डंपर पलट जाने से तीन महिलाओं सहित चार श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि खेंगारपुरा गांव के निकट शनिवार देर शाम एक डंपर अचानक बेकाबू होकर सड़क से नाले में पलट गया। हादसे में तीन श्रमिक महिलाओं और एक बालक की मौत हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतको की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
