ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समेत चार लोग भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने भ्रष्टाचार के आरोप में जलागम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी अभियान के दौरान सतर्कता विभाग को मलकानगिरि में जलागम विभाग के उप निदेशक और परियोजना निदेशक शांतनु महापात्रा के कब्जे से दो करोड़ से अधिक नकद, 91 लाख रुपये जमा , 422 ग्राम वजन के सोने के आभूषण मिले साथ ही यह भी जानकारी मिली कि उनके पास चार फ्लैट और एक इमारत है। सतर्कता विभाग ने एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने बुधवार और वृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और संपत्तियों का पता लगाया। सरकारी धन के गबन के आरोप में महापात्रा के चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक सहायक कृषि अभियंता और डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
