छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर
गरियाबंद, मंगलवार, 21 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ओडिशा स्टेट कमेटी के प्रमुख चलपति समेत 14 नक्सली मारे गये हैं। ओडिशा पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ओडिशा स्टेट कमेटी के प्रमुख चलपति के मारे जाने से नक्सली आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने कल जानकारी दी थी कि 20 जनवरी की सुबह सुरक्षा बलों ने कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया था। इस ऑपरेशन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की 10 टीमें शामिल हैं। जिनमें विशेष अभियान समूह (एसओजी) की तीन, छत्तीसगढ़ पुलिस की दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच टीमें शामिल थीं। अभियान की शुरुआत के कुछ ही समय बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सुरक्षा बलों ने इलाके में तेजी से घेराबंदी की। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है। मामला मैनपुर थाना इलाके का है।
जवानों ने जिन 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। तलाश के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
