राकांपा स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने को तैयार: वल्से पाटिल
शिरडी, शनिवार, 18 जनवरी 2025। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता दिलीप वल्से पाटिल ने शनिवार को कहा कि यदि अन्य दलों के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना भी घटक हैं। वल्से पाटिल शिरडी में राकांपा सम्मेलन में भाग लेने यहां आए हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी दल (महायुति के) स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। अगर गठबंधन नहीं हुआ तो राकांपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।’’ महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में राकांपा ने 57 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 41 पर जीत मिली थी। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी एमवीए और सत्तारूढ़ महायुति के बीच पहली बड़ी राजनीतिक लड़ाई होगी। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
