सिक्किम में वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत
गंगटोक, शुक्रवार, 17 जनवरी 2025। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार रटोमेटी के पास पहाड़ी से लुढ़क कर 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को सूचित किया और सभी पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन ग्याथांग से अपर चोंगरांग जा रहा था। मृतक, पश्चिमी सिक्किम के युकसोम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अपर अरिथांग के निवासी थे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
