असम में चोरी के आरोप में दो मेडिकल छात्र और चालक गिरफ्तार
नगांव (असम), रविवार, 12 जनवरी 2025। असम के नगांव जिले में चोरी के आरोप में दो मेडिकल छात्रों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नगांव सदर पुलिस थाने के प्रभारी देबजीत दास ने बताया कि आरोपी ‘‘शुक्रवार को नगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सात कंप्यूटर चोरी की घटना में शामिल थे।’’ उन्होंने बताया कि दोनों छात्र उसी कॉलेज के एमबीबीएस छात्र हैं, जबकि तीसरा आरोपी चालक है, जो जिले में कार चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य भी है। दास ने बताया, ‘‘गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई और एक मामला दर्ज किया गया। उन्हें शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
