तमिलनाडु में वीसीके को मिला मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा
चेन्नई, शनिवार, 11 जनवरी 2025। विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) को निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यस्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी गई है। पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने शनिवार को यह जानकारी दी। थिरुमावलवन ने कहा कि उनकी पार्टी को आधिकारिक तौर पर ‘मटका’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के पत्र की एक प्रति सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट की। निर्वाचन आयोग की ओर से वीसीके को 10 जनवरी, 2025 को लिखे गए पत्र के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा से पता चला है कि इसने राज्यस्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता के मानदंडों को पूरा किया है, इसलिए इसे राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता दी गई है। साथ ही, जून 2024 में पार्टी द्वारा किए गए अनुरोध के अनुसार तमिलनाडु में वीसीके के लिए चुनाव चिह्न ‘मटका’ आरक्षित किया गया है। वीसीके तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन का एक प्रमुख घटक है।
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
