झारखंड में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत चार की मौत
रांची, बुधवार, 08 जनवरी 2025। झारखंड में रामगढ़ जिले में रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप आज एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया जिसमें तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है। दुर्घटना में मृत और घायल बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी जिसमें घटनास्थल पर ही तीन बच्चें और एक ऑटो चालक समेत चार लोगों की मौत हो गयी। एलपी ट्रक का एक चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया कि गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे तभी आलू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
