सेना ने जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में मारे गए चार सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
श्रीनगर, रविवार, 05 जनवरी 2025। सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मारे गए चार सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रविवार को श्रीनगर में आयोजित एक समारोह में चारो सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि सेना का वाहन बांदीपोरा में शनिवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे हवलदार हरि राम रेवार, लांस हवलदार पवन कुमार, लांस नायक जितेंद्र कुमार यादव और लांस नायक नीतीश कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। इस हादसे में दो जवान भी घायल हुए थे। सेना के चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'चिनार योद्धा बहादुर सैनिकों की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं और राहत एवं बचाव में मदद करने के लिए एसके पाईन, जिला बांदीपोरा के अपने भाइयों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, 'हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुट हैं और उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
