जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरने से दो जवानों की मौत, तीन घायल
श्रीनगर, शनिवार, 04 जनवरी 2025। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना के एक वाहन के खाई में गिरने से दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में एसके पायन के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने संवाददाताओं को बताया कि दो सैनिकों को ‘‘मृत अवस्था में लाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तीन घायलों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
