न्यायमूर्ति जी नरेंदर ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
देहरादून, गुरुवार, 26 दिसम्बर 2024। न्यायमूर्ति गुहानाथान नरेंदर ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति नरेंदर को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति नरेंदर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति नरेंदर ने न्यायमूर्ति ऋतृ बाहरी का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति नरेंदर (60) उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं ।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
