मुंबई नौका हादसा , मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
मुंबई, शनिवार, 21 दिसम्बर 2024। गत 18 दिसंबर को मुंबई तट पर पर्यटक नौका-भारतीय नौसेना की नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता सात वर्षीय लड़के का शव शनिवार को मिला और मृतकों की संख्या 15 हो गयी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लड़के की पहचान गोवा निवासी जोहान पठान के रूप में हुई है, जिसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी थी । नौसेना पुलिस ने उसके शव को सरकारी जे जे अस्पताल में पहुंचाया है। पिछले 48 घंटों से नौ भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाजों पर सवार 50 कर्मियों की टीम दुर्घटनाग्रस्त नौका से लापता अंतिम यात्री जोहान की तलाश में मुंबई तट के पानी में खोजबीन कर रही थी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
